Main SliderNationalWorld

Tik Tok समेत 59 चाइनीज ऐप को भारत सरकार ने किया बैन

New Delhi: भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है. इसमें टिकटॉक, कैम स्कैनर, पब जी जैसे ऐप्लीकेशन शामिल हैं. भारत सरकार ने यह बड़ा निर्णय लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच लिया है.

ये ऐप किये गये प्रतिबंधित

इसे भी पढ़ें – Corona Updates: 10 नये संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 2396 मामले

पूर्वाग्रहपूर्ण हैं ये ऐप : सरकार 

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस ऑफ इंफॉरमेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की आकस्मिक प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है.

सरकार के अनुसार इन 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि उपलब्ध जानकारी के मद्देनजर वे उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण हैं.

सरकार की ओर से कहा गया कि डेटा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं और 130 करोड़ भारतीयों की गोपनीयता की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं. हाल ही में यह ध्यान दिया गया है कि इस तरह की चिंताओं से हमारे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को भी खतरा है.

इसे भी पढ़ें – Corona : 80% लोगों ने टाल दी शादियां, गांव से शहर तक रोजगार पर पड़ा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button