
Giridih: यहां के नगर थाना पुलिस ने एक कपड़ा शोरुम के मैनेजर को सोमवार को जेल भेज दिया. शहर के गद्दी मोहल्ला निवासी नीरज केसरी को पुलिस ने रविवार के शाम उसके घर से गिरफ्तार किया था. आरोपी मैनेजर पर शोरुम का 11 लाख 36 हजार गबन करने का आरोप है.
ये भी पढ़ें- पतंजलि का यूटर्न, उत्तराखंड आयुष विभाग के नोटिस पर कोरोना की दवा के दावे से पलटा
जानकारी के अनुसार, आरोपी मैनेजर नीरज केसरी शोरुम में नौ सालों से बतौर प्रबंधक कार्यरत था. नौ साल के कार्यकाल के दौरान मैनेजर ने इस राशि का गबन किया. प्रबंधक के जेल भेजने की पुष्टि करते हुए नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि कपड़ा शोरुम के मालिक अतीन खंडेलवाल कुछ दिनों पहले थाना में आवेदन देकर मैनेजर के खिलाफ रुपये गबन करने का केस दर्ज कराया था. जांच के दौरान आरोप सही पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव: दमखम के साथ उतरेगा JMM, महागठबंधन में 12 सीटों पर ठोका दावा
इधर, शोरुम मालिक अतीन खंडेलवाल का कहना है कि नीरज केसरी को 9 वर्षों से उनके कपड़ा शोरुम में मैनेजर के रुप में कार्यरत था. लिहाजा, हर दिन ब्रिकी का सारा हिसाब-किताब रखने का जिम्मा उसी के पास था. खंडेवाल का कहना है कि ब्रिकी में जितने रुपये नीरज केसरी को दिया जाता था, उसमें नीरज हर दिन कुछ राशि का हेरफेर कर लिया करता था.
ये भी पढ़ें- Ranchi: पहले फायरिंग फिर घर से निकाल पूर्व एसपीओ को मारी 5 गोली, मौके पर ही मौत
शोरुम मालिक ने बताया कि नौ साल के इस गड़बड़ी का खुलासा लॉकडाउन के दौरान हुआ, जब लेन-देन का ऑडिट कराया गया. ऑडिट में पूरे 11 लाख 36 हजार रुपये का हिसाब नहीं मिल सका.




