
Ranchi: रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर 34 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया. मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया. फिर जुमार नदी के तट पर लेकर गए. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1917 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया.
मौके पर संस्था के अन्य सदस्य रवि अग्रवाल, सीताराम कौशिक, कमल चौधरी, उज्ज्वल जैन, आशीष भाटिया, रतन अग्रवाल, संदीप कुमार, सुनील अग्रवाल, बलबीर जैन, मोती सिंह, नीरज खेतान, अमित किशोर, संजय सिंह, विनोद जैन बेगवानी, हरीश नागपाल, आर के गांधी, विजय धानुका सहित अन्य भी उपस्थित थे.




