JharkhandRanchiSahibganj

जमानत पर निकला आरोपी बम कांड में वांछित अपराधी के साथ बना रहा था रंगदारी वसूली की योजना, कट्टा गोली के साथ दोनों गिरफ्तार

Ranchi: साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली की योजना बना रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बड़ा जिरवाबाड़ी के बबलू मंडल और पप्पू मंडल का नाम शामिल है. आरोपी के पास से पुलिस एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया है. पप्पू मंडल हाल ही में जमानत पर जेल से निकला है.

इसे भी पढ़ें- देवघर पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 420 बोतल शराब किया बरामद, आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, बबलू मंडल बम कांड में वांछित था. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना पर निरापाडा जंगल में छापामारी कर रंगदारी वसूली करने के लिये योजना बना रहे बबलू मंडल और पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया. बबलू मंडल तालझारी थाना क्षेत्र स्थित मसकलईया गांव में 15 सितंबर को हुए बम कांड, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन में राजा मंडल को गोली मारकर जख्मी करने में वांछित था. बबलू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाना में चार मामले दर्ज है. जबकि तालझारी थाना में एक मामले दर्ज है. वहीं, पप्पू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाना में आठ मामले दर्ज है.

Related Articles

Back to top button