Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह के देवरी थाना पुलिस ने अवैध शराब के स्टॉक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह के देवरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब और बीयर से भरे सात पेटी को जब्त किया हैं. जबकि एक बाइक जब्त करने के साथ दो धंधबाजों को भी दबोचा है. गिरफ्तार धंधेबाजों में भेलवाघाटी थाना इलाके के जगसीमर गांव निवासी अनिल यादव और सुमन यादव शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- देवघर पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 420 बोतल शराब किया बरामद, आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

दोनों डिमांड के अनुसार शराब और बीयर के स्टॉक को बाइक से पहुंचाने जा रहे थे।. इसी दौरान देवरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है. इधर जब्त शराब और बीयर के स्टॉक में किंगफिशर का बीयर और रॉयल स्टेग के स्टॉक शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button