
Ranchi: आपदा से निपटने के लिए झारखंड पुलिस को दो करोड़ रुपए मिले हैं. डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. यह राशि सभी जिलों के एसपी को आपदा और आकस्मिक व्यवस्था से निपटने के लिए दी गई है.डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. राज्य के 24 जिलों के एसपी और आईजी एसटीएफ को पुलिस बजट से यह राशि दी गई है.
इसे भी पढ़ें: Bengal News :अब भाजपा नेत्री सरला मुर्मू ने भी दीदी से मांगी माफी, TMC में लौटेंगी
जिलों के एसपी को भेजे गए पत्र में बताया गया है, कि पैसों की निकासी और व्यय के लिए जिला कार्यालय प्रधान या उनके ओर से प्राधिकृत पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे. मुख्यालय के ओर से सभी जिलों के एसपी या प्राधिकृति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह यह सुनिश्चित कर लेंगे कि पैसों की निकासी राज्य आपदा के मानकों और निर्धारित दरों के आधार पर हो. इस राशि का विचलन या आवंटन दूसरे कार्यों में नहीं किया जा सकता है.
कितनी राशि मिलीः
रांची एसएसपी को 80 लाख, जमशेदपुर एसएसपी, धनबाद एसएसपी, हजारीबाग एसपी को 10 लाख, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा, सरायकेला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, दुमका, देवघर एसपी को 5 लाख, लोहरदगा एसपी को 3 लाख, चतरा, गिरिडीह, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा एसपी को 2 लाख की राशि आवंटित की गई है. वहीं एसटीएफ आईजी को 10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: आज रांची ज़िले में 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का इन 26 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन




