
Jahanabad: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के शोध छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार के जहानाबाद से शरजील की गिरफ्तारी हुई. दिल्ली और बिहार पुलिस ने मंगलवार दोपहर उसे गिरफ्तार किया.
गौरतलब है कि शरजील के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उससे पूछताछ से मिली लीड के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने शरजील को अरेस्ट किया. जहानाबाद के एसपी ने शरजील इमाम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
JNU Student Sharjeel Imam has been arrested from Jahanabad,Bihar by Delhi Police. Imam had been booked for sedition by Police. More details awaited. pic.twitter.com/7zFmWFbWIf
— ANI (@ANI) January 28, 2020
इसे भी पढ़ेंःरघुवर ना CM रहें ना अब वेतन मिलेगा, 11 बार सैलरी ली पर पुलवामा शहीद के आश्रितों को नहीं दिया एक माह का वेतन
शरजील को गिरफ्तार करने के बाद फिलहाल पूछताछ के लिए उसे काको थाना ले जाया गया है.
बता दें कि इससे पहले शरजील की तलाश में मुंबई, पटना और दिल्ली में छापेमारी की गयी थी.
जेएनयू के छात्र को दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल, मणिपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस तलाश रही थी. उसके खिलाफ इन राज्यों में राजद्रोह का मामला दर्ज है.
Bihar Chief Minister Nitish Kumar on JNU student Sharjeel Imam arrested in Jahanabad (Bihar) by Delhi Police: Nobody should do anything that is not in the interest of the nation. The accusations & the arrest, court will decide on the matter. https://t.co/niLq6ouavI pic.twitter.com/9k42VIR32V
— ANI (@ANI) January 28, 2020
वहीं जहानाबाद से शरजील की गिरफ्तारी पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिये जो राष्ट्रहित में ना हो.
छह राज्यों में शरजील के खिलाफ केस दर्ज
शाहीनबाग प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ेंःरघुवर सरकार में मंत्री रहे BJP के पांच नेताओं के खिलाफ PIL, आय से अधिक संपत्ति का मामला
इसके अलावा उसके खिलाफ 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में दिए गए एक भाषण को लेकर शनिवार को देशद्रोह का मामला दर्ज किया. असम पुलिस ने भी शरजील के भाषणों को लेकर उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत एक मामला दर्ज किया है. सोमवार को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने भी केस दर्ज किया. साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश भी इमाम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर चुकी है.
जेएनयू के पीएचडी छात्र इमाम पर कथित भड़काऊ भाषणों देने का आरोप है. इमाम ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर असम और पूर्वोत्तर को बाकी देश से अलग करने की धमकी दी थी.
इसे भी पढ़ेंःहेमंत की गठबंधन सरकार रघुवर की गठबंधन सरकार से 24 दिन पहले कर रही है मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें मंत्रियों के नाम




