Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबाग में शिक्षक ने की खुदकुशी, नाबालिग बेटी को लेकर परेशान था

Hazaribagh: कटमदाग थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान कृष्णापुरी निवासी जयनाथ राम के रूप में हुई है. वह गिरिडीह में शिक्षक के पद पर तैनात थे. मामले की जानकारी परिजनों ने स्थानीय थाना को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए एनएमसीएच भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : जानिये कहां हुई शर्मशार करने वाली घटना, चार महिलाओं की सड़क पर कपड़े उतरवा कर पिटाई 

मृतक के परिजनों ने बयान में बताया है कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक जबरन शादी करना चाहता था. पूर्व में भी वह युवक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर ले गया था, जिसकी शिकायत कटकमदाग थाने में दर्ज किया गयी थी. परिजनों ने यह भी कहा कि युवक की ओर से बच्ची पर दबाव बनाया जा रहा था, जिस वजह से मृतक शिक्षक यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और आत्महत्या कर ली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की बात कही है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद के सुदामडीह के ASP आउटसोर्सिंग में जोरदार आवाज के साथ बना गोफ, हो रहा गैस रिसाव

Related Articles

Back to top button