JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand News: डीजीपी और एसएसपी को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग ने भेजा नोटिस, 5 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

Ranchi: अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार पर लगे यौन शोषण के आरोप का संज्ञान लिया है. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा और रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को नोटिस भेजा है. आयोग ने इस मामले में डीजीपी व एसएसपी से पांच दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है. आयोग ने रिपोर्ट में नाबालिग को सीडब्लयूसी के भेजे जाने के कारण की जानकारी भी मांगी है.

इसे भी पढ़ेंःकोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर PM MODI  ने आज बुलाई अहम बैठक

आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.

इस मामले में लड़की की तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. केस दर्ज होने के बाद रांची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है.

इसे भी पढ़ेंःअफ़ग़ान पॉप सिंगर अर्याना सईद ने पाकिस्तान को लताड़ा, भारत को कहा शुक्रिया

पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान भी कराया गया है. इस मामले में पुलिस पदाधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के यहां बच्ची रहती थी. सुनील तिवारी पर यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही बच्ची सीडब्ल्यूसी के पास है और उसके परिजन लापता हैं.

इसे भी पढ़ें :सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए एक सितंबर तक मौका, यूजी-पीजी में मिलेगा एडमिशन

Related Articles

Back to top button