Ranchi

Lockdown में भी नेतरहाट में टूरिस्टों के पांव नहीं हो रहे लॉक, ग्रामीणों ने की सरकार से अपील- बंद हो पर्यटकों की इंट्री

Ranchi: कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए समूचे झारखंड में अभी लॉकडाउन जारी है. पर्यटक स्थलों, होटलों को बंद रखा गया है. इसका मकसद टूरिस्ट प्लेस पर पर्यटकों की आवाजाही को रोकना है. पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद नेतरहाट, लातेहार में टूरिस्ट घुमने को पहुंच रहे हैं.

इस संबंध में ट्विटर पर सीएम हेमंत सोरेन को जानकारी दी गयी है. स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों ने भी डीसी, एसडीओ को इसे रोकने को कहा है. पर्यटकों का नेतरहाट में अभी आकर मस्ती करना संक्रमण के खतरे को बढ़ावा दे सकता है.

इसे भी पढ़ेंःकिसानों के लिए जारी होगा एक और हेल्पलाइन नंबर, DC के पास पेंडिंग 2000 कंप्लेन

पर्यटकों के लिये पूरी तरह हो बंद

नेतरहाट की मुखिया मानती देवी ने लातेहार डीसी, एसडीओ को लेटर लिखा है. इसमें पंचायत के ग्राम प्रधानों के भी हस्ताक्षर हैं. पत्र में कहा है कि नेतरहाट पंचायत में 3 राजस्व गांव हैं-नेतरहाट, बृजियाटोली और कोरगी. लॉकडाउन के बावजूद नेतरहाट में पर्यटकों का आना-जाना हो रहा है.

नेतरहाट थाना इस मसले पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है. रांची में जिस तरह से भगवान बिरसा जैविक उद्यान बंद है, उसी तरह से नेतरहाट के इंट्री प्वाइंट को भी अभी बंद रखा जाये. कोरोना के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिये यह जरुरी है.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह: भाकपा माओवादी की महिला एरिया कमांडर गिरफ्तार, दो लाख का था इनाम

नेतरहाट में संक्रमण का खतरा

सामाजिक कार्यकर्ता शशि पन्ना ने नेतरहाट में लगातार आते पर्यटकों पर सीएम हेमंत सोरेन, लातेहार जिला प्रशासन और झारखंड पुलिस को एक ट्वीट किया है. कहा है कि जब पर्यटक स्थल, होटल बंद हैं तो पर्यटकों के प्रवेश पर रोक क्यों नहीं है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नेतरहाट में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगायी जाये. ऐसा नहीं करने पर संक्रमण काबू से बाहर हो जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःक्या ऐसी ‘हिंसक अराजकता’ के साथ ही जीना पड़ेगा?

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button