
New Delhi : छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरी कॉम (51 किग्रा) का टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने का सपना टूट गया है. उन्हें महिला बॉक्सिंग के क्वॉर्टर फाइनल में कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्रिट वालेंसिया से हार का सामना करना पड़ा है.
मेरी कॉम इससे पहले दो बार इस कोलंबियाई मुक्केबाज से भिड़ी थी और दोनों में जीती थीं, जिसमें 2019 विश्व चैंपियनशिप का क्वॉर्टर फाइनल भी शामिल है.
इससे पहले उन्होंने डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया पर शानदार जीत से प्री-क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री ली थी. ओलिंपिक 2012 की ब्रॉन्ज मेडल विजेता मेरी कॉम ने अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की ब्रॉन्ज मेडल विजेता को 4-1 से शिकस्त दी थी.
इसे भी पढ़ें :ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या में PM MODI की छलांग, जानिये कितने नंबर पर पहुंचे
ब्लिचफेल्ट के खिलाफ पांचवी जीत
टोक्यो ओलंपिक में 29 जुलाई को स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट (Mia Blichfeldt) के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबला 21-15, 21-13 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है.
12वें नंबर की खिलाड़ी ब्लिचफेल्ट के खिलाफ सिंधु की छह मैचों में यह पांचवीं जीत रही. भारतीय खिलाड़ी को मिया के खिलाफ एकमात्र हार का सामना इसी साल थाईलैंड ओपन में करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें :ऑटो ड्राइवर लखन ने स्वीकारी एडीजे को धक्का मारने की बात, एडीजी लाटेकर के नेतृत्व में SIT जांच शुरू




