
Giridih: नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में एसके ऑटो पार्ट्स और शाहिद जेनरल स्टोर में आग लग गई. आग लगने की वजह से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. दोनों दुकान में आग कैसे लगी इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं पायी है.
ऑटो पार्ट्स और जनरल स्टोर के संचालक अरमान और शाहिद ने बताया कि उनके दुकान में आग असामाजिक तत्वों के द्वारा लगाई गई है. आग लगने की वजह से ऑटो पार्ट्स के दुकान में रखे गाड़ियों के पार्ट्स, फर्नीचर आदि जल गए. तो जनरल स्टोर में रखे कई खाद्य सामग्री पूरी तरह से जलकर खा हो गए.
जानकारी के अनुसार दोनों दुकानें कोलडिहा में काफी व्यस्त रोड में है. जहां गिरिडीह से डुमरी और रांची के लिए सवारी गाड़ियों का आवागामन होते रहता है. सोमवार को आसपास के लोग उधर से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर दुकान से उठ रही धुएं पर पड़ी. तत्काल उनलोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दुकान के मालिक को दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाया.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत




