
Giridih: महामारी काल में गिरिडीह के प्रवासी मजदूरों की मौत लगातार जारी है. तो दूसरी तरफ कई प्रवासी मजदूर दूसरे देश में अब भी फंसे है. इसी कड़ी में जिले के सरिया प्रखंड के कारितांद गांव निवासी निर्मल महतो की मौत गुजरात के बड़ोदरा शहर में ड्यूटी के दौरान रविवार की देर रात हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक निर्मल महतो एक निजी कंपनी में ट्रक ड्राइवर था. हालांकि निर्मल के मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. उसकी मौत की सूचना परिजनों को सोमवार की सुबह मिली. मृतक की पत्नी किरण देवी ने कंपनी के प्रतिनिधि से बात कर पति की मौत की जानकारी ली. मृतक की एक तीन साल की बेटी कीर्ति है तो परिवार के भरण पोषण की सारी जिम्मेवारी इसी निर्मल महतो पर थी. घटना के बाद इलाके के समाजसेवी सिकंदर अली अब मृतक के शव को सरिया लाने में जुट गए हैं.
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी के 202 फुटपाथ दुकानदारों ने हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका




