
Ranchi : नयी दिल्ली में आज सुब्रतो कप फुटबॉल के विनर का फैसला हो गया. टूर्नामेंट में वांगोई हायर सेकेंड्री स्कूल इंफाल (मणिपुर) को हरा कर संत पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला ने जीत हासिल की. फाइनल में गुमला ने इंफाल को 3-1 से हराया. इस ऐतिहासिक और शानदार जीत पर पैट्रिक्स हाई स्कूल के प्रिंसिपल समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है. गौरतलब है कि स्कूली स्तर पर देश भर में फुटबॉल की यह सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है. टीम की कोच बीना केरकेट्टा थीं. स्कूल प्रिंसिपल रामू विंसेंट मिंज ने इस सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें – देश के दूसरे CDS बने रिटायर्ड ले. जनरल अनिल चौहान



