JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDERTop Story

Jharkhand: 26 आइएएस को नये साल का तोहफा, एक जनवरी से मिला प्रमोशन

Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को नये साल का तोहफा देते हुए प्रमोशन दिया है. इनमें मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव रैंक में प्रमोशन के साथ-साथ कई जिलों के डीसी, एसडीओ को भी प्रमोशन दिया गया है. नये साल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारियों को भी प्रोन्नति दी गयी है.  निदेशक खान अमीत कुमार, निदेशक राज्य शहरी विकास एजेंसी अमित कुमार, अपर सचिव, योजना सह विकास विभाग राजीव रंजन, उपायुक्त चतरा अबु इमरान व प्रबंधक निदेशक मनोज कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड लेबल-13-123100-215900 में प्रोन्नति दी गयी है. सभी अधिकारी प्रमोशन के बाद अपने पद पर ही पदस्थापित रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 की तिथि से प्रमोशन दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: अविनाश कुमार और सुरेंद्र सिंह मीणा को अपर मुख्य सचिव में प्रोन्नति

नैंसी सहाय सहित आठ डीसी को प्रमोशन

राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में पदस्थापित आठ उपायुक्तों को भी प्रमोशन दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनीय प्रशासनिक कोटि के वेतनमान लेबल -12 में प्रोन्नति दी है. सभी अधिकारियों को दो वर्ष का एमसीटी फेज-1 का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है. इनमें उपायुक्त हजारीबाग नैंसी सहाय, उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव, उपायुक्त बोकारो कुलदीप चौधरी, उपायुक्त जामताड़ा फैज अक अहमद मुमताज, उपायुक्त लातेहार भोर सिंह यादव, उपायुक्त खूंटी शशि रंजन, उपायुक्त पाकुड़ वरूण रंजन हैं. सभी अधिकारी प्रोन्नति के बाद अपने वर्तमान पद पर प्रोन्नत वेतनमान में बने रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.

छह एसडीओ स्तर के अधिकारियों को भी प्रमोशन

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह एसडीओ स्तर के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर टाइम स्केल-लेबर 11 में प्रोन्नति दी है. 2019 बैच के इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभा 1 जनवरी 2023 की तिथि से मिलेगा. इनमें एसडीओ रांची सदर दीपक कुमार दूबे, एसडीओ चास, बोकारो दिलीप प्रताप सिंह, एसडीओ महगामा सौरभ कुमार भूवानिया, एसडीओ रामगढ़ मो.जावेद हुसैन, एसडीओ कोडरमा संदीप कुमार मीणा, एसडीओ बंशीधर नगर गढ़वा आलोक कुमार को सीनियर टाइम स्केल लेबल 13 में प्रोन्नति दी गयी है. सभी अधिकारी प्रोन्नति के बाद अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Related Articles

Back to top button