
Dehradun: उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से जारी राजनीतिक गहमागहमी के बाद बुधवार को बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत राज्य के 10वें मुख्यमंत्री बन गए. शाम 4 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई. इससे पहले विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना. शपथ ग्रहण समारोह में सरकार के मंत्री समेत अनेक बड़े नेता उपस्थित रहे. उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में रावत को सिर्फ एक साल का कार्यकाल मिलेगा.
इसे भी पढ़े: ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन, शुभेंदु अधिकारी से मुकाबला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पद का शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह रावत को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया- ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई. उनके पास लंबा प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव है. मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा.
इसे भी पढ़े: विधायक और सांसद निधि से निर्मित सभी चापानल की मरम्मत के लिए मंत्री जी को विचार करना चाहिए: आलमगीर




