Jamshedpur

टाइगर क्लब : सदर अस्पताल में लगे शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur :  टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य निरंजन सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर जमशेदपुर टाइगर क्लब की ओर से रविवार को खासमहल के सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह किया  गया.  अध्यक्ष  आजाद गिरी ने कहा कि शिविर का आयोजन  पिछले तीन सालों से किया जा रहा है. संग्रह किया गया रक्त जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने का काम किया जाता है.

ये थे मौजूद

शंकर राव, विशाल राव, स्टेफन, अमित बरुआ, रवि खेदा, नीरज दुबे, सिक्कू  सिंह, विकी गिरी, रोहित, विशाल, सौरभ, विकास यादव, प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- साइबर ठग का नया फंडा : फौजी बनकर फेसबुक पर बेच रहा था स्कूटी, बिरसानगर का टेंपो चालक हो गया शिकार

Related Articles

Back to top button