GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बीएनएस डीएवी स्कूल में प्रतियोगता का आयोजन, छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

Giridih :  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बीएनएस डीएवी स्कूल में स्पीच और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल के इस एक दिवसीय प्रतियोगता में क्लास नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया. संस्कृत के साथ हिंदी और इंग्लिश भाषा में हुए प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने तीन भाषाओं में पर्यावरण पर अपने विचार रखे. साथ ही पेंटिंग के जरिए छात्रों ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की.

इस दौरान छात्रों ने पेंटिग के जरिए प्रदूषण को भविष्य को सबसे बड़ी समस्या बताई. छात्रों ने तीनों भाषाओं में दिए स्पीच में कहा कि प्रदूषण हर एक व्यक्ति के लिए जानलेवा बनता जा रहा है. इसे निपटना जरूरी हो गया है. स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. पी हाजरा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ऐसे प्रतियोगता के जरिए छात्रों की प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास करता है. क्योंकि प्रदूषण से निपटने के लिए अब छात्रों को ही सामने आना होगा. इस बीच प्रतियोगता को सफल बनाने में मनीष कुमार, नवीन मिश्रा समेत कई शिक्षकों की भूमिका खास रही.

इसे भी पढ़ें :उफ्फ…! गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, देश के इन हिस्सों में लू की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान 

 

Related Articles

Back to top button