JharkhandLead NewsNEWSRanchi

CORONA EFFECT: आज से Ranchi नगर निगम दफ्तर में नहीं जमा होगा होल्डिंग टैक्स

ऑनलाइन टैक्स जमा करने का खुला है विकल्प

Ranchi: आज से नगर निगम में होल्डिंग टैक्स जमा नहीं हो सकेगा.  टैक्स लेने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन के 20 कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स जमा करने की ऑफलाइन प्रक्रिया बंद कर दी है. जाहिर सी बात है रांची नगर निगम दफ्तर आकर लोग फिलहाल होल्डिंग टैक्स नहीं जमा कर पाएंगे. हां, रांची नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

 

इधर टैक्स जमा करने वाली एजेंसी के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसको ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स ऑफलाइन जमा करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशंस के अधिकारियों का कहना है कि अब हालात सुधरने के बाद ही होल्डिंग टैक्स की ऑफलाइन वसूली शुरू होगी. लोग रांची नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं.

पिछले वित्तीय ‌साल में हुई 55 करोड़ की वसूली

पिछले साल रांची नगर निगम ने 55 करोड़ रुपए के होल्डिंग टैक्स की वसूली की है. यह आंकड़ा 2019-20 की वसूली से अधिक है. रांची नगर निगम में होल्डिंग टैक्स वसूली के अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल कोरोना के बावजूद अच्छी वसूली हुई है. इस साल पहली तिमाही में कोरोना के चलते वसूली प्रभावित हो गई है, क्योंकि इसकी ऑफलाइन वसूली बंद हो गई है.

Related Articles

Back to top button