Education & CareerJharkhandRanchiTOP SLIDER

JAC ने जारी किये 12वीं के तीनों संकायों के रिजल्ट, 90.71 स्टूडेंट्स पास

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. काउंसिल की ओर से साइंस और कॉमर्स तीनों ही संकायों के रिजल्ट जारी किये गये हैं. साइंस का रिजल्ट 86.89 है, वहीं कॉमर्स का रिजल्ट 90.33 रहा है. आर्ट्स का रिजल्ट 90.71 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ : CBSE 12 वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स में खुशी व साइंस में आयुष बने अग्रसेन स्कूल के टॉपर

साइंस संकाय में 56445 छात्र प्रथम श्रेणी से, 19927 द्वितीय श्रेणी से और 218 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. कॉमर्स में 19951 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है. 9987 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की है वहीं 484 स्टूडेंट्स तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास हुए.

आर्ट्स में 52177 ने प्रथम, 117245 ने द्वितीय श्रेणी से और 20379 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है. साइंस में 76590, कॉमर्स में 30422 और आर्ट्स में 189801 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है.

इसे भी पढ़ें :जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात, CM ने समर्थन करते हुए PM मोदी से मिलने का किया ऐलान

Related Articles

Back to top button