Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी RJD से निष्कासित तीन विधायकों ने सोमवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया. पटना स्थित JDU के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और जदयू के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की मौजूदगी में तीनों विधायक JDU में शामिल हुए.
JDU में महेश्वर प्रसाद यादव (मुजफ्फरपुर के गायघाट), प्रेम चौधरी (वैशाली के पातेपुर) और अशोक कुमार कुशवाहा (रोहतास जिले के सासाराम से विधायक) शामिल हुए हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होना है.
इसे भी पढ़ें- 17 अगस्त को झारखंड में 733 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 8 मौतें हुईं, कुल केस 24067 हुए
विधायकों ने की नीतीश के विकास कार्यों की प्रशंसा
राजद ने रविवार को फराज फातमी (दरभंगा में केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक) को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद फराज भी सोमवार को ही अन्य विधायकों के साथ जदयू में शामिल होने वाले थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके क्योंकि वह शहर से बाहर थे. इधर, जदयू में शामिल हुए तीनों विधायकों ने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और नीतीश के विकास कार्यों की प्रशंसा की.
ऊर्जा मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इन विधायकों का स्वागत करते हुए कहा कि इन विधायकों ने वर्ष 2015 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था और इसलिए वे अपने नेता के पास वापस आ गये हैं.
इसे भी पढ़ें- 7 अगस्त से घर में बेड पर पड़ा है 22 वर्षीय युवक, निगेटिव-पॉजिटिव कोरोना रिपोर्ट के चक्कर में नहीं हो रहा इलाज
जीतन राम मांझी NDA में हो सकते हैं शामिल
इन तीन विधायकों के जदयू में शामिल होने के बाद यह भी चर्चा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी भी जल्द ही महागठबंधन से अलग हो सकती है. महागठबंधन से अलग होने के बाद मांझी की पार्टी जदयू के साथ गठबंधन कर सकती है. वहीं सूत्रों के मुताबिक इस गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी में बातचीत भी हो चुकी है. जिसके बाद मांझी और नीतीश के दोबारा हाथ मिलाने को लगभग तय माना जा रहा है.
गौरतलब है कि मांझी 20 अगस्त को कोर कमेटी की बैठक के दौरान जीतन राम मांझी यह फैसला लेंगे. इसी दिन वह महागठबंधन का साथ छोड़ सकते हैं और इसके बाद जदयू के साथ गठबंधन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बिहार: पिछले 24 घंटे में Corona के 2,525 नये केस, 5 और लोगों की मौत