Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

रांची के खलारी में अवैध संबंध में गई तीन लोगों की जान, एक बच्ची घायल

Ranchi : खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर में आपसी मारपीट में एक सीसीएलकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई. बताया जा रहा है कि मोहननगर निवासी सीसीएलकर्मी देव प्रसाद मेहर की पत्नी कौशल्या देवी के साथ वहीं के एक युवक प्रकाश नोनिया का अवैध संबंध था. मंगलवार रात प्रकाश देव प्रसाद के घर घुस गया. देव प्रसाद व प्रकाश के बीच मारपीट हुई जिसमें घटनास्थल पर ही प्रकाश व कौशल्या की मौत हो गई. घायल देव प्रसाद व उसकी बेटी को डकरा सीसीएल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान देव प्रसाद की भी मौत हो गई. बच्ची की आंख में चाकू लगा है, उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय 30 को जमशेदपुर में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों संग करेंगे बैठक

घटना रात करीब 8 से 9 के बीच की है. मृतक लोगों में सीसीएल कर्मी देवप्रकाश की पत्नी कौशल्या देवी और प्रकाश चौहान शामिल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घर मे चारों तरफ खून बिखरा था. इस घटना में एक घायल भी है. जिसको बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में अवैध संबंध की बात सामने आयी है. मगर, पुलिस की जांच जारी है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

सूत्रों के अनुसार सीसीएल कर्मी की पत्नी के साथ प्रकाश चौहान की दोस्ती थी.  सीसीएल कर्मी देवप्रकाश घर मे था. उसी समय प्रकाश चौहान भी घर पर पहुंच गया. जिसके बाद मामला बिगड़ गया. हालांकि, हत्या किस कारण से हुई है इसका खुलासा नही हो सका है.

 

 

 

Related Articles

Back to top button