
Chakradharpur: समाज के हर वर्ग के लोगों को फाइलेरिया का दवा सेवन करना चाहिए. उक्त बातें विधायक सुखराम उरांव ने कही. श्री उरांव शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे. विधायक सुखराम उरांव ने अल्बेंडाजोल तथा डीईसी की गोलियां का कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि सावधानी से सभी लोग फाइलेरिया से बच सकते हैं।विधायक ने कहा कि आज जागरूकता का कारण है फइलेरिया जैसे बीमारी नियंत्रण में आया है. मौके पर एसडीओ रीना हंसदा ने कहा कि फाइलेरिया का दवा हर वर्ग के नि:शुल्क हैं, इसलिए लोग दवा का सेवन करें और इस घातक बीमारी से बच्चे. मौके पर डॉ अंशुमन शर्मा ने विस्तार पूर्वक इसकी जानकारी दिया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के डुमरी में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, घटना के समय घर में मौजूद नहीं था कोई
इससे पहले विधायक सुखराम उरांव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बताते चलें कि फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर चक्रधरपुर प्रखंड के 306 बूथों पर फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही हैं. इसके लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल द्वारा लगभग 600 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया हैं. पूरे प्रखंड में 2 लाख 10 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं. शनिवार से 25 फरवरी तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बचे हुए लोगो को दवा खिलाया जाएगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अंशुमान शर्मा ने बताया कि सामान्य लोगों को फाइलेरिया की दवा खाना चाहिए. जबकि 2 साल से छोटे, गर्भवती महिलाएं एवं अति गंभीर रोग के रोगियों को यह दवा नहीं लिखया जाएगा. इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के मलेरिया निरीक्षक रामाधार साह, रवि भूषण सिंह, पवन कुमार, सुनीता महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.




