
Three died in Katihar due to drinking spurious liquor
Katihar: जिले के कोढा़ प्रखंड थाना के जुराबगंज गांव में बीते दो दिनों में दो महिला सहित तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है. प्रारंभिक तहकीकात जहरीली शराब पीने से मौत की बात सामने आ रही है. अन्य दो लोगों का इलाज पूर्णिया में चल रहा है. पुलिस और जिला प्रशासन ने भी जहरीली शराब से मौत की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा.
जानकारी के अनुसार कोढा़ थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी अविनाश कुमार, सुलोचना देवी एवं रेखा देवी की एक दिन पहले संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. इधर, अविनाश कुमार की मौत के बाद परिजनों ने शव को आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिया गया. वहीं, सुलोचना देवी एवं रेखा देवी का दाह संस्कार नहीं हो पाया था. इसके अलावा विकास कुमार एवं सचिन कुमार की अचानक गंभीर रूप से बीमार होने के कारण परिजनों द्वारा पूर्णिया में इलाज कराया जा रहा. सभी एक ही गांव के पड़ोसी बताया जा रहे हैं.




