
Chaibasa : चक्रधरपुर रेल मंडल के डोंगवापुसी रेल खंड के अंतर्गत भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की रेलवे साइडिंग में आयरन ओर से लदी मालगाड़ी के कई डब्बे सोमवार रात पटरी से उतर गये. सूचना मिलते ही डंगोआपोसी से रिलीफ ट्रेन भेजी गयी. सुबह रेलवे ट्रैक को साफ कर दिया गया, मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों की जांच की जा रही है. बुलानी ओडिशा में पड़ता है और किरीबुरु से सटा इलाका है. घटना सोमवार रात लगभग नौ बजे की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह हादसा हुआ. मालगाडी़ जैसे ही रेलवे साइडिंग से रवाना हुई, तभी तीन बोगियां बेपटरी हो गयीं. मालगाड़ी की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया.
इसे भी पढ़ें – खुदकुशी, हादसा या हत्या? आखिर रविवार की शाम के धुंधलके में अदिति और सावन के साथ क्या हुआ था




