JharkhandLead NewsRanchi

लगातार दूसरे दिन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

Ranchi : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को शुक्रवार को दोबारा उड़ाने की धमकी दी गयी है. इस बार टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से धमकी दी गयी है. गुरुवार को जिस नंबर से धमकी दी गयी थी, उसी नंबर से धमकी दी गयी है. अज्ञात व्यक्ति ने एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसी व स्थानीय पुलिस हरकत में आ गयी. सीआइएसएफ, स्थानीय पुलिस और हवाई अड्डा सुरक्षा दल ने पूरे हवाई अड्डे की जांच की है. अधिकारियों के मुताबिक यह फेक कॉल लग रहा है. पुलिस व जांच एजेंसी मामले की आगे जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी परिसर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का किया शिलान्यास,  कहा- झारखंड के उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब हो कि गुरुवार को भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ाने की धमकी दी गयी थी. एक अंजान नंबर से फोन आया था. जिसने धमकी देते हुए कहा हमारे साथी समान लेकर अंदर मौजूद हैं. अगर हमारी मांग नहीं मानी गयी तो साथियों के पास बैग में बम है, उड़ा दिया जायेगा. हालांकि इसके बाद पूछने पर फोन काट दिया गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने टर्मिनल बिल्डिंग सहित एयरपोर्ट की चप्पे-चप्पे की जांच की. जांच के बाद कहीं भी कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली. आरोपी का नाम रितेश बताया जा रहा है, जो बिहार का रहनेवाला है. मामले को लेकर एयरपोर्ट ओपी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

इसे भी पढ़ें – यूपीएससी क्लियर करने का फर्जी दावा करने वाले सौरभ पर प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Back to top button