National

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में 2006 से बड़ा धमाका करने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Varanasi: वाराणसी के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक एक धमकी भरा खत भेजकर 2006 से भी बड़ा धमाका करने की धमकी दी गई है. जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अलर्ट है.

आजतक की खबर के मुताबिक, संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को सोमवार की रात एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है. जिसमें लिखा था कि मंदिर में मार्च, 2006 से बड़ा धमाका करेंगे. साथ ही धमकी को हल्के में न लेने की चेतावनी भी दी गई है. मामले को लेकर मंगलवार देर रात प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने लंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इस चिट्ठी में दर्ज दोनों नामों जमादार मियां और अशोक यादव पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही मंदिर में सुरक्षा को लेकर और कड़े इंतजाम किए गए हैं.

वहीं, इस धमकी वाली चिट्ठी को लेकर इलाके के एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि हो सकता है कि यह किसी की शरारत हो. फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

उल्लेखनीय है कि सात मार्च, 2006 को संकट मोचन मंदिर, कैंट स्टेशन और दशाश्वमेध घाट पर सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे. सिलसिलेवार इन धमाकों में संकट मोचन मंदिर में 7 और कैंट स्टेशन पर 11 लोगों की मौत हुई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ेंःनक्शा पास करने को लेकर आरआरडीए और जिला परिषद आमने-सामने

इसे भी पढ़ेंःकड़ाके की ठंड में गरीबों को नहीं मिलेगा कंबल, जिलों में कंबल का…

Related Articles

Back to top button