JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बन्ना गुप्ता ने किया ओल्ड पुरुलिया रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिल्यान्यास

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिल्यान्यास शनिवार को क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. कुल साढ़े तीन किलोमीटर के इस सड़क का जीर्णोद्धार तीन करोड़ 66 लाख के राशि से पूर्ण किया जाएगा. मंत्री बन्ना गुप्ता ने चेपा पुल के पास इसका विधिवत शिल्यान्यास किया.

गौरतलब हो कि विगत कुछ महीनों पूर्व पुरुलिया रोड का भी जीर्णोद्धार मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल पाए हुई थी और अब ओल्ड पुरुलिया रोड का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो का चौमुखी विकास किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि मानगो में तीसरे पुल के निर्माण के लिए सॉयल टेस्ट किया जा चुका है और जल्द ही मानगो के लोगों को तीसरे पुल का सौगात मिलेगा.

इसे भी पढ़ें – Good News : SIIS और भारत बायोटेक ने घटायी कोरोनारोधी वैक्सीन की कीमत, जाने अब कितने में मिलेगी

Related Articles

Back to top button