Lead NewsWorld

जाने मंगतेर ने क्या किया जो चौथी शादी करने जा रही हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज ने तोडी सगाई

  • 51 साल की जेनिफर और 45 साल के एलेक्स ने 2019 के मार्च में की थी सगाई

Los angeles : हॉलीवुड में सेलेब्रेटी की एक से अधिक बार शादी करना और तलाक लेना आम बात है. अब ताजा मामला सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज का है. जेनिफर और उनके मंगेतर एलेक्स रॉड्रिगेज का रिश्ता खत्म हो गया है.
PEOPLE मैगजीन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस पावर कपल ने लगभग चार साल साथ रहने बाद अपनी सगाई तोड़ दी है. सूत्र ने बताया, ”यह लम्बे समय से होने वाला था. वो दोनों अपने बिजनेस में व्यस्त हैं तो ये एक झटके से नहीं बल्कि समय के साथ हुआ है. उन दोनों ने सबकुछ अलग करने से पहले काफी सोचा है.’

आखिरी बार 1 मार्च को डोमिनिकन रिपब्लिक में नजर आये थे साथ

जेनिफर लोपेज और एलेक्स को साथ में आखिरी बार 1 मार्च को डोमिनिकन रिपब्लिक में देखा गया था. जेनिफर वहां अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. दोनों के अलग होने की खबर का खुलासा सबसे पहले द न्यूयॉर्क पोस्ट के पेज सिक्स ने किया था. शुक्रवार को एलेक्स रॉड अपनी एक सोलो फोटो शेयर की थी, जिसे दोनों के अलग होने का हिंट माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव बनकर फोन करने वाला व्यक्ति विक्षिप्त निकला

दो साल तक डेट करने के बाद की थी सगाई

51 साल की जेनिफर लोपेज और 45 साल के एलेक्स रॉड्रिगेज ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2019 के मार्च महीने में बहामास में सगाई की थी. पिछले साल दोनों ने कोरोना वायरस पैनडेमिक में अपने परिवार संग मिलकर साथ समय बिताया है. लोपेज के साथ उनके जुड़वां बच्चे Maximilian “Max” David और Emme Maribel थे. वहीं एलेक्स की बेटियां एला और नताशा भी उनके साथ थीं.

इसे भी पढ़ें :वन विभाग और पुलिस ने मिलकर 3 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की

जेनिफर और एलेक्स के अलग होने की वजह लिक्रोय तो नहीं ?

पिछले महीने एलेक्स के अमेरिकन शो Southern Charm की एक्ट्रेस मैडिसन लिक्रोय संग अफेयर होने की अफवाह सामने आई थी. लिक्रोय पर एक शादीशुदा MLB प्लेयर के साथ अफेयर रखने का इल्जाम लगा था. हालांकि सूत्रों ने कहा था कि रॉड और लिक्रोय कभी मिले ही नहीं हैं. ये बात अभी साफ नहीं हुई है कि जेनिफर और एलेक्स के अलग होने की वजह मैडिसन लिक्रोय है या नहीं.

द न्यूयॉर्क पोस्ट के पेज सिक्स संग बातचीत में मैडिसन लिक्रोय ने कहा था कि उन्होंने एलेक्स संग फोन पर बात की है, लेकिन वह दोनों कभी नहीं मिले. उन्होंने कहा था कि एलेक्स कभी उनके साथ फिजिकल नहीं हुए और ना ही उन्होंने उनके साथ जेनिफर को चीट किया है. दोनों ने बस फोन पर बात की हुई है.

इसे भी पढ़ें :अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों के लिए अभिनेत्री कंगना के खिलाफ लड़ते रहेंगे ‘दिद्दा’ के लेखक

जनवरी में जेनिफर लोपेज ने कोरोना वायरस की वजह से अपनी और एलेक्स की शादी दो बार पोस्टपोन होने के बारे में बात की थी. उन्होंने एली मैगजीन संग बातचीत में कहा था, ”हमने अपनी शादी को दो बार पोस्टपोन किया है. हमने वो सब प्लान किया था जो हम करना चाहता थे लेकिन अब नहीं लगता कि ऐसा हो पाएगा. हमने शादी को कैंसिल कर दिया है. हम इस बारे में अब बात भी नहीं करते. अभी कोई जल्दी नहीं है. हम इसे सही तरीके से करना चाहते हैं, जब भी हमें मौका मिले.”

फरवरी में Allure मैगजीन संग बातचीत में जेनिफर लोपेज ने बताया था कि वह और एलेक्स साथ में थेरेपी के लिए भी गए थे. उन्होंने कहा था, ”मैं क्रिएटिव होना मिस कर रही हूं. लेकिन एलेक्स कहते हैं मुझे यही पसंद है. मुझे घर पर रहना पसंद है. मुझे जूम पर बात करना पसंद है. मुझे ये बात पता होना पसंद है कि बच्चे मेरे साथ हैं और तुम मेरे साथ हर समय हो. तो ये सब सही में अच्छा रहा है.’

इसे भी पढ़ें :तैयारी : पंचायत चुनावों को देखते हुए 58 हजार गांवों में ‘जनसंवाद’ करेगी भाजपा

Related Articles

Back to top button