Lead NewsNational

तैयारी : पंचायत चुनावों को देखते हुए 58 हजार गांवों में ‘जनसंवाद’ करेगी भाजपा

Lucknow : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में जनसंवाद करने का लक्ष्य रखा है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के लिए संगठन के प्रभारी व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 18 मार्च तक पार्टी के नेता, केंद्र व राज्यव सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में पहुंचकर जनसंवाद करेंगे और केंद्र और राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे.

पाठक ने बताया कि भाजपा ने केंद्र और राज्यर सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को ग्राम चौपालों में पहुंचने की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को गांव-गांव में व्यापक समर्थन मिल रहा है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के गंगागंज से ग्राम चौपाल अभियान का शुभारंभ किया.

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर सीधे अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन हजार से अधिक सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी. इस चुनाव के जरिये भाजपा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी जमीनी हकीकत का आकलन करेगी.

Related Articles

Back to top button