NewsWing Desk
तथ्य
- 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” में देश के युवाओं से आह्वान कियाः भारतीय थीम की गेम बनाईये.
- 04 सितंबर को केंद्र सरकार ने चीनी एप्प PUB-G को बैन कर दिया. चीन के साथ बिगड़ते रिश्ते के बीच सरकार ने यह कदम उठाया. राष्ट्रहित में इसे जायज ठहराया जाना चाहिये.
- 05 सितंबर को एक्टर अक्षय कुमार ने मोबाईल गेम FAU-G लॉन्च करने की घोषणा कर दी. अक्षय कुमार वही एक्टर हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी की “आम कैसे खाते हैं” वाला इंटरव्यू किया था.
अब सवाल यह उठता है कि क्या इतनी जल्दी कोई मोबाईल गेम बन सकता है. क्या इतनी जल्दी देसी मोबाईल गेम लॉन्च करने का ऐलान किया जाना संभव था. तो सवाल उठता है कि आखिर “गेम” क्या चल रहा है.
इस मामले में एक और नया तथ्य सामने आया है. वह यह है कि अक्षय कुमार ने FAU-G का जो पोस्टर जारी किया है, वह भी चोरी की है. FAU-G का पोस्टर, “टूडे वी राइज ऑफ कॉलेंस ऑफ इनोसेंस” द्वारा अपने कवर पर छापी गई थी. यह अमेरिका स्थित बैंड है और यह गीत अमेजन प्राइम म्यूजिक पर भी उपलब्ध है.
तो सवाल उठता है कि अक्षय कुमार ने जिस FAU-G का पोस्टर तक तैयार नहीं किया है, वह मोबाईल गेम कैसे लॉन्च कर रहा है. ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” अक्षय कुमार के मोबाईल एप्प FAU-G का प्रचार कर रहे थे.




