Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में दर्ज सूट पर सुनवाई एक बार फिर टल गयी है. पिछली तारीख को सुनवाई के लिए 5 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गयी थी. लेकिन तकनीकी कारणों से अदालत में आज सुनवाई नहीं हो पाई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर अदालत में मुकदमा दर्ज करवाया है.
मुख्यमंत्री द्वारा दर्ज करवाई गयी सिविल सूट की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट में सब जज एक की अदालत में होनी थी. इस मामले में सुनवाई के लिए 5 सितम्बर यानी आज की तिथि निर्धारित की गयी थी. लेकिन अदालत अब 7 सितम्बर को इस मामले में सुनवाई करेगी.
क्या है पूरा मामला
पिछले दिनों ट्वीटर एवम् अन्य सोशल साइट्स के अलावा मीडिया में भी निशिकांत दुबे के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कहीं गयी थीं. दोनों ही तरफ से कई गम्भीर आरोप भी लगाए गए थे. जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं. और इन आरोपों का जवाब अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जाएगा. जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अदालत में सूट दायर किया है.




