JharkhandRanchiTOP SLIDER

दीपावली में सिर्फ दो ही घंटे कर सकेंगे आतिशबाजी

  • दीपावली से लेकर पहली जनवरी तक के लिए पटाखे छोड़ने का समय हुआ निर्धारित

Ranchi: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से जारी की गयी गाइडलाइंस से संबंधी दिशा-निर्देश गुरुवार को जारी कर दिया है. राज्य में सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी की अनुमति दी गयी है. पर्षद ने कम प्रदूषित जिलों में हरित पटाखों की बिक्री व चलाने की अनुमति दी है.

सामान्य प्रदूषित जिलों में 125 डेसीबेल से कम ध्वनि सीमा वाले पटाखे चलाये जा सकते हैं. राज्य में दीपावली, छठ, क्रिसमस, नव वर्ष पर पटाखे मात्र दो घंटे तक ही चलाये जा सकेंगे. दीपावली व गुरुपर्व पर रात के आठ बजे से रात 10 बजे तक तथा छठ में सुबह छह बजे से सुबह आठ बजे तक, क्रिसमस और नये साल के दिन रात में 11.55 से 12.30 बजे तक ही पटाखे चलाये जा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:धान अधिप्राप्ति के लिए लगेगा विशेष कैम्प, डीसी का निर्देश- छात्रवृत्ति के वेरिफिकेशन में बरती जाये विशेष सतर्कता

राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से सदस्य सचिव राजीव लोचन बक्शी ने जारी निर्देश में कहा है कि जो भी व्यक्ति उक्त निर्देश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उन पर प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

मालूम हो कि एनजीटी ने दिवाली को लेकर बहुत अधिक प्रदूषण से लेकर कम प्रदूषण वाले शहरों के लिए पटाखों के संदर्भ में सोमवार को आदेश जारी किया है.

ट्रिब्यूनल ने दिल्ली-एनसीआर सहित देश के उन सभी शहरों में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है जहां पर वायु की गुणवत्ता खराब है. यह पाबंदी 30 नवंबर तक रहेगी. राज्य सरकार एनजीटी के आदेश का अध्ययन कर रही थी.

एनजीटी के आदेश में कहा गया है कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में होगी वहां ग्रीन पटाखा जलाने की अनुमति होगी. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आरएल बक्शी के अनुसार राज्य के ज्यदात्तर शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम (मॉडरेट) श्रेणी का है.

इसे भी पढ़ें:‘मजदूर विरोधी कानून का विरोध करना जरूरी’

इन जिलों में सिर्फ हरित पटाखों की बिक्री की जा सकेगी

थोड़ा कम प्रदूषित जिले-रांची, रामगढ़, बोकारो, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ व साहेबगंज के शहरी क्षेत्र. यहां दीपावली की रात आठ बजे से रात 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी.

इन जिलों में दीपावली की रात आठ बजे से रात 10 बजे तक ही पटाखे चलाये जा सकेंगे

संतोषप्रद प्रदूषण वाले जिले- चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, जामताड़ा और दुमका के शहरी क्षेत्र. यहां वैसे पटाखों की बिक्री होगी, जिसकी ध्वनि सीमा 125 डेसिबेल से कम हो.

सुरक्षा व्यवस्था में नही होगी चूक, सीसीटीवी से हो रही निगरानी: सिटी एसपी

पर्व के मौके पर राजधानी अशांत ना हो इसके लिए पुलिस पूरी तैयारियां कर ली है. राजधानी रांची के भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है और सीसीटीवी के माध्यम से भीड़भाड़ इलाकों पर नजर रखी जा रही है.

सिटी एसपी ने बताया कि यदि आम जनता को भी कहीं संदेह हो तो पुलिस को सूचना दें ताकि पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई कर सके. अमूमन यह देखा जाता है कि पर्व के समय चोरी और छिनतई के मामले ज्यादा सामने आते हैं.

सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि चिह्नित जगहों पर भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ा जाए. शहर के विभिन्न मोहल्ले में भी बाइक दस्ता को लगाया गया है. सौरभ ने बताया कि यदि किसी पर शक हो तो उसे पकड़ कर तलाशी ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें:मोदी के लाइव होते ही JNU कैंपस में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

Related Articles

Back to top button