JharkhandRanchi

राजधानी के कई चौक-चौराहों से गायब हो चुकी जेब्रा क्रॉसिंग की रंगाई का काम शुरू

  • रांची नगर निगम ने शुरू किया काम, जेब्रा क्रॉसिंग के मिटने से लोगों को हो रही थी परेशानी

Ranchi : राजधानी के कई चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफ्रिक सिग्नल के पास बने स्टॉप लाइन व जेब्रा क्रॉसिंग पूरी तरह से मिट चुके हैं. इससे वाहन चालकों को यह समझने में परेशानी हो रही है कि सिग्लन में रेड लाइन होने पर किस स्टॉप लाइन पर वे अपने वाहनों को रोकें.

अब रांची नगर निगम ऐसे चयनित स्थानों के रंगाई का काम शुरू कर दिया है. निगम पहले चरण में करीब 40 चौक-चौराहों की रंगाई करा रहा है. करीब एक साल से इन स्थानों पर स्टॉप लाइन पूरी तरह से मिट गया है. ऐसे में अधिकांश वाहन चालक स्टॉप लाइन को क्रॉस करते थे. रेड लाइट वॉयलेशन के कारण ऐसे लोगों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा फाइन भी वसूला जा रहा था.

इसे भी पढ़ें:दीपावली में सिर्फ दो ही घंटे कर सकेंगे आतिशबाजी

निगम के ट्रांसपोर्ट शाखा की मानें, तो पहले चरण में आरएमसी करीब 40 चौक चौराहों की रंगाई का काम शुरू दिया है. इन जगहों पर मिटे हुए जेब्रा क्रॉसिंग पर रंगाई का काम होगा. बीते बुधवार रात से रंगाई काम लेने वाले ठेकेदारों ने रंगाई करना शुरू कर दिया है. 15 नवंबर से पहले शहर के सभी प्रमुख चौराहों में रंगाई-पुताई का काम पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद बाकी के बचे हुए चौक चौराहों की रंगाई की जायेगी.

चौक चौराहों में बनाये गये इन लाइनों के पूरी तरह से मिट जाने के कारण कई लोग इस परेशानी को झेल चुके है. पिछले 1 साल में अब तक 10,000 से अधिक लोग जुर्माना भर चुके है. यह फाइन करीब 1,000 से 5,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है. जब ये वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर चौक के सामने खड़ा होते थे तो उन्हें यह पता ही नहीं चलता था कि उनके वाहन ने स्टॉप लाइन को क्रॉस कर लिया है. इसका हश्र यह हुआ कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन वाले ऐसे लोगों के घरों पर ऑनलाइन चालान भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:धान अधिप्राप्ति के लिए लगेगा विशेष कैम्प, डीसी का निर्देश- छात्रवृत्ति के वेरिफिकेशन में बरती जाये विशेष सतर्कता

Related Articles

Back to top button