
Palamu: झारखंड सरकार के खिलाफ गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने पलामू समाहरणालय में आक्रोश प्रदर्शन किया. आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व केन्द्र सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री अन्न्पर्णा देवी कर रही थीं. उनके साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, पांकी के विधायक शशिभूषण मेहता, छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी, मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरूणा शंकर, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक एवं भाजपा के जिला प्रभारी विनय जायसवाल भी थे.
ट्रक रूपी मंच पर सवार होकर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सड़क, बिजली सहित आम जनों से जुड़ी योजनाएं तेजी से अगे बढ़ रही थी, परंतु हेमंत के सत्तासीन होते ही विकास कार्य की गति तो धीमी हुई और हर टेंडर में मोटी रकम वसूली जाने लगी.
आक्रोश रैली निकालने का उदेश्य राज्य में व्याप्त समस्याओं से और राज्य की स्थितियों से जनता को निजात दिलाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं उसके सहयोगी दल लगातार आरोप लगाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें कार्य नहीं करने देती है. बीजेपी ने उनके किसी भी काम में रूकावट पैदा नहीं की है.
मौके पर केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड के अंदर जिस प्रकार से भ्रष्टाचार चरम पर है, वह किसी से छिपा हुआ नहीं है. आदिवासियों की हत्या हो रही है. नौकरशाह जनता को लूट रहे हैं पर अब लुटेरों की सरकार नहीं चलेगी. झारखंड को भाजपा ने जन्म दिया है, तो राज्य के प्रति भाजपा हमेशा चिंतित रहती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई वादे किए, परंतु एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की पाप की पोटली भर चुकी है. उन्हें हर हाल में सत्ता से खदेड़ा जायेगा.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़: अवैध बालू भंडारण को प्रशासन ने किया जब्त, ग्रामीणों के साथ हुई नोकझोंक




