
New Delhi: दिल्ली की जामा मस्जिद ने अकेली लड़कियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. मस्जिद प्रशासन ने तीनों प्रवेश द्वारों पर एक नोटिस लगा दिया है जिसमें लिखा है, ‘जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है. ‘इसके मायने ये हैं कि लड़की या लड़कियों के साथ अगर अगर कोई पुरुष नहीं है तो वो मस्जिद में नहीं जा पाएंगी. जामा मस्जिद के इस नोटिस के बाद मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद गरमा गया है.
इसे भी पढ़ें: EC Appointments: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बनेगा स्वतंत्र पैनल? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने इसकी आलोचना करते हुए इमाम को नोटिस जारी करने की बात कही है. वहीं जामा मस्जिद के पीआरओ सैबुल्लाह खान ने कहा, “महिलाओं पर रोक नहीं लगाई गई है. जो अकेली लड़कियां यहां आती हैं, लड़कों को समय देती हैं. यहां आकर गलत हरकतें होती हैं.वीडियो बनाई जाती है. उस चीज को रोकने के लिए पाबंदी लगाई गई है.” उन्होंने कहा, “आप परिवार के साथ आएं कोई पाबंदी नहीं है, मैरिड कपल आए तो कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन टाइम देकर यहां आना और इसे मीटिंग प्वाइंट बनाना, पार्क समझ लेना, टिक टॉक वीडियो बनाना, डांस करना. ये किसी भी धर्मस्थल के लिए ठीक नहीं है चाहे फिर वो मस्जिद हो, मंदिर हो, गुरुद्वारा हो. किसी भी धर्मस्थल का प्रोटोकॉल करना बहुत जरूरी है. मस्जिद इबादत के लिए और उसका इस्तेमाल इबादत के लिए ही हो.”





