
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका मस्जिद के पास गुरुवार को जिला खनन विभाग एवं रामगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वधान में अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया. इस दौरान ग्रामीणों व अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई, जिला प्रशासन ने कहा कि यह बालु सरकार की संपत्ति है इसे जब्त किया जाएगा . वहीं ग्रामीणों ने कहा कि निजी कार्य के लिए बालू का भंडारण किया गया है. इस दौरान अवैध बालू को सिरका श्रमिक स्टेडियम में स्टोर किया जा रहा है वहां से अवैध बालू को रामगढ़ ले जाया जाएगा. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार ने कहा कि अवैध बालू की भंडारण की सूचना मुझे मिली थी सूचना मिलने पर गुरुवार को छापामारी की गई इस दौरान 3000 सेफ्टी लगभग 40 ट्रेक्टर अवैध बालू को भंडारण को जब्त किया गया है इस जब्त बालू को नीलामी की जाएगी. इस छापामारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है इस छापामारी टीम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार, जिला खनन इंस्पेक्टर बिनोद बिहारी प्रमाणिक , रामगढ़ थाना के एसआई एवं दल बल मौजूद थे.
इसे भी प़ढ़ें: EC Appointments: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बनेगा स्वतंत्र पैनल? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित




