
New Delhi : दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकार और हुनरबाज है, जिनके पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते रहते हैं जो अपने हुनर से इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. किसी की सिगिंग अच्छी होती है, तो किसी का डांस अच्छा होता है. तरह-तरह की चीजों पर कलाकारी कर लोग अपनी क्रिएटिविटी का ऐसा नमूना दिखाते हैं कि आप तारीफ करने पर मजबूर हो जाते हैं. उन्हीं हुनरबाज में से एक ऐसे ही कलाकार का वीडियो सामने आया जिसकी कलाकारी देखकर आप भी इनके कायल हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:चूड़ी पहन लो और विधवा विलाप जैसे शब्द का इस्तेमाल बंद हो, ऐसे प्रतीकात्मक शब्द महिला सम्मान के विरुद्ध
क्या है वीडियो में
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सूखे हुए पेड़ की लकड़ी को काट-काटकर उसमें कुछ बनाने की कोशिश कर रहा है. पेड़ को काट-काटकर वह एक आकार देने की कोशिश करता है और आखिरी में वह अपना काम खत्म करता है उसके बाद उसकी कलाकृति को देखकर नजर हटाना मुश्किल हो रहा है.
In the mind of every #artist,
There is a #masterpiece! pic.twitter.com/1OM8XBvypv— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 6, 2022
छोटे-छोटे औजारों का इस्तेमाल करके इतनी खूबसूरत कलाकृति बनाता है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. इस अद्भुत क्रिएटिविटी के लोग बहुत ही कम है.
लोग पसंद कर रहे हैं वीडियो
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘हर कलाकार के मन में, एक उत्कृष्ट कृति होती है!’इस वीडियो को देखकर यूजर भी खूब तारीफ कर रहे हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. अब तक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं.
लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने इसे कुदरती हुनर बताया है तो एक ने लिखा है कि लाजवाब कला है.
इसे भी पढ़ें:26 महीने से राज्य में महिला आयोग कार्यरत नहीं : नीरा यादव




