JharkhandLead NewsRanchi

लोहरदगा के जंगल से हथियार और गोली बरामद, सर्च अभियान जारी

Ranchi : झारखंड के लोहरदगा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उसने भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं. ये हथियार तथा गोली जोबांग और पेशरार थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बरामद की गयी हैं. लोहरदगा पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में आइईडी बम और हथियार छिपा कर रखे गये हैं. लोहरदगा जिले की पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर पेशरार थाना क्षेत्र में छापेमारी की.

पुलिस ने राइफल, कार्बाइन, 9 एमएम की एक सौ राउंड गोली बरामद की है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की यह बड़ी सफलता है.

इसे भी पढ़ें:26 महीने से राज्य में महिला आयोग कार्यरत नहीं : नीरा यादव

पुलिस नक्सलियों को लगातार चोट देने में लगी हुई है. नक्सली पुलिस से बच कर भागे-भागे फिर रहे हैं. पुलिस इसके आधार पर इस इलाके में सर्च अभियान चला रही है.

लोहरदगा पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस को इस अभियान में और बड़ी कामयाबी मिल सकती है. जिसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. हाल ही में कई नक्सलियों ने भी पुलिस के सामने समर्पण किया है.

इसे भी पढ़ें:रिम्स के सेंट्रल लैब में काम ठप, खत्म हो गया टेस्टिंग करने वाला केमिकल

Related Articles

Back to top button