
Jamshedpur: जमशेदपुर शहर की सबसे हाई फाई हाउसिंग सोसाइटी भी इन दिनों चोरों से सुरक्षित नहीं है, ऐसी ही एक घटना बिरसानगर थाना स्थित विजया गार्डन से सामने आई है. जहां चोरों ने कई लाखों के जेवर और सामानो पर अपना हाथ साफ किया है, चोरी श्याम सुन्दर पाण्डेय के डुप्लेक्स में हुई है, विगत 29 मई कों वे अयोध्या में राम मंदिर दर्शन हेतु पुरे परिवार समेत घर से बाहर गये और बीती रात यानी 31 मई की रात कों चोरों ने घर पर अपना हाथ साफ किया.


आज सुबह जब उनके घर की कामवाली बागान में पानी देने पहंची, तो उसे दरवाजा टूटे होने का आभास हुआ. जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी गई, इसके बाद भुक्तभोगी श्याम सुन्दर पाण्डेय के बड़े भाई को भी इसकी सूचना मिली, तब वे भी मौके पर पहुंचे और घर की जांच की तो पाया कि पूरे घर से आभूषण गायब हैं. भुक्तभोगी के बड़े भाई हरी शंकर पाण्डेय ने बताया कि उनके भतीजे का कुछ ही दिनों पहले ही जनेउ संस्कार था, जिस कारण घर में ज्यादा आभूषण थे. उन्होने सोसाइटी के सिक्योरिटी एजेंसी पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया, वहीं चोरों के द्वारा बगल के एक डुप्लेक्स का भी ताला तोड़ा गया था हालांकि वहां उन्हें सफलता नहीं मिली, यहां के निवासियों में इस चोरी की घटना को लेकर दहशत व्याप्त है.




