Jamshedpur

एमजीएम अस्पताल में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं, सामाजिक सेवा संघ ने दी चेतावनी

Jamshedpur : शहर में रहने वाले पैसे वाले लोग तो एमजीएम अस्पताल की तरफ झांकते भी नहीं हैं,  लेकिन गरीबों के लिए तो बस यह ही एक सहारा है. अस्पताल में गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है. यह बात किसी से भा छिपी हुई नहीं है. पूर्जा बनाने से लेकर बेड तक पहुंचने में कितनी परेशानी होती है यह तो एक भुक्तभोगी ही बता सकता है. कुछ इसी तरह की शिकायत मिलने पर सामाजिक सेवा संघ के लोग अस्पताल में पहुंचे और डॉक्टरों को चेतावनी दी.

सिर्फ पैरवी की भाषा सुनते हैं डॉक्टर

अस्पताल में  अगर किसी गरीब को भर्ती कराना है तो यहां के डॉक्टर सिर्फ पैरवी की भाषा ही सुनते हैं. बिन पैरवी का तो पूर्जा बनाना भी आसान नहीं है. कुछ इसी तरह की शिकायत मिलने पर समाजिक सेवा संघ के लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे हुए थे. परसूडाह राहरगोड़ा के रहने वालेसी शिवा मुखी को भर्ती कराया गया था. इसका बेहतर इलाज की मांग संघ के लोगों ने की. साथ ही कहा कि अस्पताल में किसी गरीब के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत, पहाड़ सिंह, भूपति सरदार, राजकुमार महतो, छोटे सरदार, किसनों हेंब्रम आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- मंत्री चंपई सोरेन ने न्यूज विंग की खबर ट्विट कर बताया गोलोकुटुंग गांव के उल्टी-दस्त पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही हर तरह की सुविधा

 

 

Related Articles

Back to top button