
Ranchi: रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल आज बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिला और रामगढ़ शहर में अनियमित विद्युत आपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा किया. विद्युत अधीक्षण अभियंता की अनुपस्थिति में सहायक अभियंता रामगढ़ एवं सहायक अभियंता भुरकुंडा ने चेंबर के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की.
दोनों अभियंताओं ने चेंबर को बताया कि मेंटेनेंस की वजह से रामगढ़ शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है जिसे अब ठीक कर लिया गया है. आने वाले समय में इस तरह अनियमित विद्युत आपूर्ति की शिकायतें व्यापारियों एवं आम नागरिकों को नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, भारत को दिलाया पहला GOLD
चेंबर अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी एवं सचिव भूपेंद्र सिंह ने अभियंताओं से कहा कि रामगढ़ शहर के अंदर में अंडर ग्राउंड केबलिंग से HT लाइन की आपूर्ति अभिलंब चालू की जाए ताकि शहर के अंदर में मेंटेनेंस के वजह से अनावश्यक विद्युत कटौती नहीं हो और विद्युत व्यवस्था सुचारु ढंग से चल सके.
इसके अलावा चेंबर ने पतरातू बस्ती छोटकी मुर राम में ममता गड़ा के पास बीच सड़क में 11000 लाइन के पोल को हटाने का भी मांग बिजली बोर्ड के अधिकारियों से की है.
साथ ही मनजी सिंह, सब कमेटी चेयरमैन, ऊर्जा विभाग, रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शहर के अंदर में तत्काल HT लाइन में एबी स्विच लगाने की मांग रखी गयी जिस पर बिजली विभाग के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अविलंब एबी स्विच लगने वाले जगहों को चेंबर के साथ मिलकर चिन्हित करेंगे एवं महाप्रबंधक बिजली बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त कर आवश्यक स्थानों पर एबी स्विच लगाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Olympics 2020 : बजरंग पूनिया दिखे पूरे रंग में, कजाकिस्तान के रेसलर को हराकर जीता ब्रॉन्ज
साथ ही चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने अनियमित मीटर रीडिंग एवं बिजली बिल में गड़बड़ी का मामला भी वार्ता के दौरान उठाया.
इस भेंटवार्ता में अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, चेंबर उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमरेश गणक, सचिव भूपेंद्र सिंह, सह सचिव गोपाल शर्मा , प्रदीप सिंह, अनूप सिंह, वकील सिंह,नंदकिशोर गुप्ता, बाल किशन जालान, मुरारीलाल अग्रवाल, रबिन्द्र साहू ,मृत्युंजय केसरी, सहित काफी व्यापारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :जेईई मेन में वैभव विशाल बने बिहार टॉपर, देश में 5वें स्थान पर




