
Bundu (Ranchi): बीते 2 जुलाई को बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र के NH 33 किनारे स्थित खूंटी सांसद के अड़की प्रतिनिधि अनुप कुमार साहु के घर में हुए नगद तथा स्कॉर्पियो की चोरी का खुलासा तमाड़ पुलिस ने किया है.
तमाड़ पुलिस को अनुसंधान के क्रम में चोरी की मोटरसाईकिल के साथ तमाड़ थाना क्षेत्र के सालगाडीह निवासी आरोपी विवेक सिंह मुण्डा को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से चोरी की गयी जेवरात, स्कॉपियों की चाभी एवं अन्य सामान को भी बरामद किया गया है.

क्या था मामला
दरअसल यह मामला 02 जुलाई की मध्य रात्रि की है, जब अनूप कुमार साहू अपने परिवार के साथ भोजन कर घर के अन्दर सो गये. रात में करीब 01:30 बजे जब वह शौच के लिए उठे तो देखा कि उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद किया हुआ है तथा उनके घर से करीब 4 लाख रुपये कीमत की जेवरात एवं इनके छोटे भाई के पेंट में रखे रूपये चोरी कर लिया गया था.
घर के बाहर खड़ी स्कॉपियो न०-JH 01EZ-5000 भी गायब थी.
इसे भी पढ़ें: कैश अवार्ड का लाभ लेने को 5 सितम्बर तक करना होगा आवेदन




