Jamshedpur

बागबेड़ा थाना से 50 मीटर की दूरी पर एसबेस्टस काटकर मोबाइल दुकान में चोरी

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना से 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने सोमवार की देर रात चोरों ने एसबेस्टस काटकर मोबाइल दुकान से नकद 10 हजार रुपये समेत कुल डेढ़ लाख रुपये मूल्य की मोबाइल की चोरी कर ली. घटना की जानकारी दुकानदार को मंगलवार की सुबह तब मिली, जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे हुए थे.

सीएस इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को बनाया निशाना

चोरों ने बागबेड़ा थाने के ठीक सामने दारू भट्ठी रोड पर स्थित सीएस इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकानदार चंदन कुमार सिंह सोमवार की रात 8.30 बजे दुकान को बंद करके घर चले गये थे. सुबह जब दुकान खोला तब देखा कि सूर्य की रोशनी दुकान के भीतर पड़ रही है. इसके बाद देखा कि दुकान के भीतर के सामान बिखरे पड़े हैं. मोबाइल भी गायब है. इसके बाद घटना की शिकायत जाकर थाने पर दी.

इसे भी पढ़ें- आरा में दूसरी शादी का सेहरा बांधना पति को पड़ा महंगा , पहली पत्नी ने बीच मंडप में पति को चप्पलों से पीटा

Related Articles

Back to top button