
Jamshecpur : रिकार्ड तोड़ गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. बारिश की वजह से तापमान गिरा है. मौसम के बदले मिजाज की वजह से तापमान अभी नियंत्रण में रहेगा. हालांक,बीच-बीच में होनेवाली बारिश के दौरान तेज हवा चलने की वजह से आपको परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में आपको सवाधान रहने की भी जरूरत है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड के दक्षिण भाग में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले में अगले एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. एक सप्ताह तक जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेलसियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेलसियस तक रहेगा. 2 मई यानी सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतमम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ ही आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 3 मई को भी शहर का अधिकतमम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस तरीख को भी आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
जहां तक चार 4 मई की बात है, शहर का अधिकतमम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके साथ ही आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 5 मई को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके साथ ही आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 6 मई को शहर का अधिकतमम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.
बज्रपात से रहे बचकर
7 मई को शहर का अधिकतमम तापमान 37 डिग्री सेलल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके साथ ही समान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या बज्रपात की संभावना है. 8 मई को हालात कमोबेश समान रहेंगे. शहर का अधिकतमम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ ठनका गिरने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- 10 मई से यातायात में झेलनी पड़ सकती है परेशानी, सड़क पर यात्री वाहनों की संख्या होगी कम




