
Dhanbad : रांची नेशनल 4 लेन हाईवे में महुदा के समीप बीच डिवाइडर में बने कुएं को रातों रात भर दिया गया. जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर कुआं भरे जाने का विरोध किया.
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के सड़क पर आने से बोकारो कतरास मुख्य मार्ग घंटो जाम रहा. ग्रामीणों ने बताया की पानी के लिए कुआं ही एकमात्र स्रोत था.
इसे भी पढ़ें :BPSC ने निकाला असिस्टेंट ऑडिट अफसर की नियुक्ति का विज्ञापन, 15 मई तक करें आवेदन
वर्षो से बाघमार के नवागढ़ गांव, खरखरी गांव और तारगा गांव के स्थानीय ग्रामीण इसी कुआं से पानी लेते आए थे. पानी के लिए दूसरा और कोई विकल्प नहीं है.
वहीं कुआं बंद करने को लेकर सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है. ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बीच एसडीओ के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ वार्ता करने पहुंचे.
एनएचएआई के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुबह-शाम टैंकर से पानी सप्लाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया.
इसे भी पढ़ें :खुद महज आठवीं कक्षा तक पढ़े लेकिन लेनिनग्राद विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स को पढ़ाया




