JharkhandLead NewsRanchi

बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व और प्राइवेट अमीन पहुंचा ED ऑफिस, जमीन घोटाला मामले में हो रही है पूछताछ

Ranchi: जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही इडी ने अबतक पूर्व सीएम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है. आज इसी कड़ी में बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद और प्राइवेट अमीन इडी ऑफिस पहुंचा है. ईडी ने मंगलवार को प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को भी एजेंसी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है. शसेंद्र ने ही भानु के कहने पर जमीन की मापी की थी.

जमीन घोटाला मामले में पूछताछ

जमीन घोटाला मामले में ईडी की विशेष अदालत ने रांची के बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद से पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड दिया है. रिमांड की अवधि आज से शुरू हुई है. मंगलवार को ईडी के अधिकारी भानु प्रताप को रांची जेल से लेकर एजेंसी के दफ्तर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उससे पूछताछ शुरू की है.
ईडी की जांच में यह बात सामने आयी थी कि भानु प्रताप ने साजिश रचकर जमीन के ऑरिजनल रजिस्टर में हेरफेर कर हेमंत सोरेन के नाम की इंट्री करने की साजिश रची थी. लेकिन ईडी ने इससे पहले ही कार्रवाई कर दी. जिसके बाद जमीन हेमंत सोरेन के कब्जे में होने के बाद भी उनके नाम पर दर्ज नहीं हो पायी. ईडी ने अपने रिमांड कॉपी में लिखा है कि भानु प्रताप प्रसाद ने ऑरिजनल रजिस्टर अपने पास ही रखा था ताकि जमीन की गलत इंट्री कर जमीन लूट की जा सके. इस सिंडिकेट में कई अन्य लोगों की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले थे. ईडी ने कोर्ट को बताया है कि सेना जमीन घोटाले की जांच के दौरान भानु प्रताप प्रसाद के यहां 13 अप्रैल 2023 को छापा पड़ा था. तब कई ट्रंक में दस्तावेज भानु प्रताप के घर से मिले थे. इस मामले में ईडी की सूचना पर एक जून 2023 को सदर थाने में केस दर्ज कराया गया था. इसी आधार पर ईडी ने जमीन घोटाले का केस दर्ज किया, जिसमें हेमंत सोरेन की भूमिका सामने आयी.

Related Articles

Back to top button