
Ranchi: स्मार्ट सिटी के लिए ली गयी एचईसी के मुसाटोली की जमीन में रहने वाले ग्रामीणों को बसाया जायेगा. स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पहल के बाद यहां के करीब 22-25 ग्रामीण परिवारों को बसाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही हे. जिला प्रशासन की पहल के बाद नामकुम अंचल कार्यालय इस दिशा में कार्य कर रहा है. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार धुर्वा के सीठीओ बस्ती के आसपास में एक विस्थापित कॉलोनी बनायी जा रही है जिनमें मुसाटोली के ग्रामीणों को भी बसाया जायेगा. सीठीओ में भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकण में विस्थापित होने वाले ग्रामीणों को भी बसाया जाना है. प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को 10-10 डिसमिल जमीन देने की योजना है. नामकुम अंचल जल्द ही ग्रामीणों के नाम जमीन ट्रांसफरमर की तैयारी कर रहा है. रांची जिला प्रशासन के पहल पर सभी ग्रामीणों को यह जमीन दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें: कृषि उपज व विपणन विधेयक का विरोध: पंद्रह फरवरी से खाद्यान्न, फल, सब्जी की दुकानें बंद रखने की घोषणा




