
Dhanbad: धनबाद पुराना बाजार के समीप पंजाब नेशनल बैंक से ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख की चोरी हो गयी. लुटरे बैग को ब्लेड से काट कर रकम लेकर उड़ गये. बताया जाता है कि गांधीनगर निवासी कुंदन कुमार साहू बैंक में रुपये जमा करने आये थे.
कुंदन जब व्यवसायी काउंटर पर अपना पैसा जमा करने पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनके झोले में एक लाख 80 हजार की जगह मात्र 30 हज़ार रुपये ही बचे हैं. ये जानने क बाद कुंदन की हालत खराब हो गयी. लुटेरों ने बैग को नीचे से किसी धारदार वस्तु से काटकर एक लाख 50 हजार रुपये निकाल लिये थे.
इसे भी पढ़ेंः एसपी यूनिवर्सिटी के आह्वान फेस्ट में विवाद, उपद्रवियों ने रंगोली से हटायी डॉ. श्यामा प्रसाद की तस्वीर
पंजाब नेशनल बैंक में घटी घटना
पीड़ित कुंदन कुमार साहू ने बताया कि वो एक लाख 80 हजार रुपया जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे थे. पैसे जमा करने के लिए लाइन में लगने तक उसके बैग में रुपये मौजूद थे. इस घटना की जानकारी बैंक के लोगो ने थाने को दी.
जानकारी मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी बैंक पहुंचे और मामले की जांच में जुट गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है. पूछताछ हो रही है. साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी की मदद से मामले का खुलासा हो सकता है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, बिके छह फॉर्म




