
Ranchi : पिस्का मोड़ से जाकिर हुसैन पार्क तक प्रस्तावित फ्लाइओवर का निर्माण कार्य एक से डेढ़ माह में शुरु हो जायेगा. इसके लिए जमीन हस्तांतरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. ये बातें उपायुक्त राय महिमामत रे मीडिया संवाद में कही. उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. भूमि अधिग्रहण का मैप तैयार कर लिया गया है. उपायुक्त ने बताया कि राजभवन के पिछले हिस्से की भूमि लेने पर सहमती बन गई है. जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर का एक पीलर पिस्का मोड़ स्थित सर्ड के पास एवं दूसरा इटकी रोड में बनेगा.
इसके अलावा अन्य कई सड़कों के चौड़ीकरण पर भी सहमती प्राप्त हो चुकी है. अपने मीडिया संवाद में उपायुक्त ने बताया कि जिला के 22 अंचलों में 132 हल्का एवं 1380 राजस्व ग्राम शामिल है, जिसमें राजस्व अभिलेखों के डाटा एंट्री के सभी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज एवं ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने की कार्रवाई तेज की रही है. अबतक 105545 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमे 97366 मामलों का निष्पादन किया गया है.
इसे भी पढ़ें: सरकार ने किया 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला, रांची उपायुक्त रहे मनोज कुमार रांची नगर निगम के आयुक्त बने
246 एकड़ भूमि पर होगी बागवानी
उपायुक्त ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत कुल 246 एकड़ भूमि पर आम की बागवानी की जा रही है. अबतक 24666 पौधा लगाया जा चुका है. इसके अलावा मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना में 695, मुख्यमत्री कन्यादान योजना में 130, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलबन प्रोत्साहन योजना में 1260 लोग लाभान्वित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: अब हाईब्रिड सिस्टम के कुचक्र में फंसने जा रहा है सरकारी शराब का कारोबार
एक सितबंर से शुरु होगा मतदाता सूची ड्राफ्ट
उपायुक्त ने बताया कि आगामी एक सितबंर मतदाता सूची ड्राफ्ट पब्लिकेशन का कार्यक्रम शुरु होना है. इसके लिए 09, 16, 23 सितंबर, एवं सात अक्तूबर को विशेष कैंप लगाया जायेगा.




